Wednesday, 7 October 2026

धारूहेड़ा: निसार हत्याकांड में एक नाबालिग अभिरक्षा में, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best E News)  थाना धारूहेड़ा पुलिस ने धारूहेड़ा निसार हत्याकांड  में शामिल एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी…


धारूहेड़ा (Best E News)  थाना धारूहेड़ा पुलिस ने धारूहेड़ा निसार हत्याकांड  में शामिल एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा, एक गाड़ी और एक बाइक बरामद की गई थी। पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक अन्य बाइक बरामद की। नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को सूचना मिली थी कि गांव भटसाना स्थित एक डेयरी फार्म में मिट्टी के नीचे एक शव दबा हुआ है। सूचना मिलने पर धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। एक महिला की निशानदेही पर मिट्टी हटाने पर मानव शरीर का अंग दिखाई दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई कराई गई, जहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से नमक, मिट्टी और कपड़ों सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए। बाद में मृतक की पहचान निसार (28) निवासी गांव दमदमा, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान के रूप में हुई।

मृतक के पिता जमील ने 8 सितंबर को पुलिस को बताया कि निसार 5 सितंबर को मजदूरी के लिए तिजारा गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों और उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंपुष्कर घूमने गए हरियाणा के संदीप जाट का एक महीने बाद पहाड़ी में मिली डेड बॉडी

पुलिस ने मामले में योगेश उर्फ गोलू निवासी सैय्यद कॉलोनी, बास रोड धारूहेड़ा, दीपांशु निवासी संतोष कॉलोनी धारूहेड़ा, करण सिंह निवासी रामनगर कॉलोनी धारूहेड़ा और गौरव उर्फ गोरु निवासी वार्ड नंबर 7 धारूहेड़ा को पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़ेंIGU Rewari ने अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का शेडयूल किया जारी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper