
रेवाड़ी (Best E news) मास्टर नेकीराम की जयंती के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को( IGU Rewari) इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के मार्गदर्शन में होने वाला कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा।

निदेशक छात्र युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने बताया कि मास्टर नेकीराम चेयर एवं मास्टर नेकीराम साहित्य एवं लोकनाट्य कला संरक्षण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन में ख्याति प्राप्त कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
ये भी पढ़ेंपुष्कर घूमने गए हरियाणा के संदीप जाट का एक महीने बाद पहाड़ी में मिली डेड बॉडी
2025 में स्थापित की मूर्ति: प्रख्यात सांग सम्राट एवं लोक कवि मास्टर नेकीराम की जयंती पर 2025 में उनके पैतृक गांव जैतड़ावास स्थित स्मारक स्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर गई थी। हर सालउन्हें याद किया गया। इस दौरान सांग सम्राट मास्टर नेकीराम साहित्य कला मंच, मास्टर नेकीराम साहित्य एवं लोकनाट्य कला संरक्षण परिषद तथा सांग सम्राट मास्टर नेकीराम क्लब (युवती) के पदाधिकारियों की ओर से हर साल कार्यक्र्म किए जाते है।

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा: निसार हत्याकांड में एक नाबालिग अभिरक्षा में, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
आइजीयू में होगा कार्यक्रम:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हास्य कवि हलचल हरियाणवी, मास्टर महेंद्र, आलोक भांडोरिया, राजेश भुल्लक्कड़, दलबीर फूल और मनोज कौशिक प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय और मास्टर नेकीराम से जुड़े संगठनों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
