Saturday, 10 October 2026

धारूहेड़ा: 15 साल पुराने हो चुके जर्जर हाईमास्ट लाइट पोल बदलने की मांग, नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा ने HSVP को लिखा पत्र

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best E News): धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा ने एचएसवीपी (HSVP / हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) को पत्र भेजकर सेक्टरों में लगी हाईमास्ट लाइटों के जर्जर पोल को तुरंत…

धारूहेड़ा: 15 साल पुराने हो चुके जर्जर हाईमास्ट लाइट पोल बदलने की मांग, नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा ने HSVP को लिखा पत्र
धारूहेड़ा: 15 साल पुराने हो चुके जर्जर हाईमास्ट लाइट पोल बदलने की मांग, नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा ने HSVP को लिखा पत्र
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News): धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा ने एचएसवीपी (HSVP / हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) को पत्र भेजकर सेक्टरों में लगी हाईमास्ट लाइटों के जर्जर पोल को तुरंत ठीक करवाने तथा बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कराने की पुरजोर मांग की है। सेक्टरवासियों की सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नपा चेयरमैन ने विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया है।

Advertisement
धारूहेड़ा: 15 साल पुराने हो चुके जर्जर हाईमास्ट लाइट पोल बदलने की मांग, नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा ने HSVP को लिखा पत्र
धारूहेड़ा: 15 साल पुराने हो चुके जर्जर हाईमास्ट लाइट पोल बदलने की मांग, नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा ने HSVP को लिखा पत्र

15 साल से अधिक पुराने पोल बने हादसों का सबब

नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा ने बताया कि सेक्टरों में लगी हाईमास्ट लाइटों के ये पोल 15 वर्ष से भी अधिक पुराने हो चुके हैं। लंबे समय से सही रखरखाव न होने के कारण इनकी हालत काफी बदहाल हो चुकी है। लोहे के ये पोल नीचे से जंग लगकर कमजोर हो चुके हैं। तेज आंधी या तूफान आने पर इनके टूटने या अचानक गिर जाने का बड़ा खतरा बना रहता है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

अंधेरे से बढ़ी परेशानी: पोल जर्जर होने के साथ-साथ कई स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय सेक्टर की सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है और स्थानीय निवासियों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में कब बनेगा CHC, तीन साल में तीन बार घोषणा फिर भी इंतजार क्यों ?

HSVP से तुरंत नई लाइटें और पोल लगाने की मांग

अजय जांगड़ा ने HSVP अधिकारियों से आग्रह किया है कि जंग लगे और खतरनाक हो चुके सभी पोलों को जल्द से जल्द बदलकर नए पोल लगाए जाएं तथा सभी बंद लाइटों को चालू किया जाए, ताकि सेक्टरवासियों को अंधेरे से निजात मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी: आज किन गांवों के किसान बेच सकते बाजरा, पढ़ें शेड्यूल

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp