रविवार, 1 नवम्बर 2026

दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान RRTS से NCR की यात्रा सिर्फ 2 घंटे में, सुपरफास्ट सफर जल्द शुरू

Written by: सुनील कुमार

Published:

RRTS: Old Gurugram Metro Project के भूमि पूजन समारोह में केंद्रीय उर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान रैपिड रेल कॉरिडोर (RRTS) को…


दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान RRTS से NCR की यात्रा सिर्फ 2 घंटे में, सुपरफास्ट सफर जल्द शुरू
दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान RRTS से NCR की यात्रा सिर्फ 2 घंटे में, सुपरफास्ट सफर जल्द शुरू
Google News Follow us on Google

RRTS: Old Gurugram Metro Project के भूमि पूजन समारोह में केंद्रीय उर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान रैपिड रेल कॉरिडोर (RRTS) को जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने वाली है। इस परियोजना से एनसीआर में शामिल हरियाणा के लोगों की यात्रा बहुत आसान हो जाएगी।

Advertisement

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सर्विस (RRTS) दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर गुरुग्राम, धारुहेड़ा, बावल होते हुए नीमराना तक जाएगी। परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित एनसीआर के शहरों में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस रैपिड रेल कॉरिडोर में हर 8 किलोमीटर के बाद एक स्टेशन होगा, ताकि यात्रियों को शुरू से अंत तक केवल डेढ़ से दो घंटे में यात्रा पूरी करने में आसानी हो। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना का एक और सेक्शन फरीदाबाद से जेवर तक जाएगा। दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर 164 किलोमीटर लंबा यह रैपिड रेल कॉरिडोर एलिवेटेड ट्रैक और टनल सहित तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

प्रोजेक्ट पूरा होने पर दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख स्थानों के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 117 मिनट यानी दो घंटे रह जाएगा। यह तेज गति वाली ट्रेन दिल्ली-एनसीआर में काम करने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन का एक नया और आरामदायक विकल्प देगी।

इस परियोजना से यात्रियों को समय की बचत होगी, सफर सुविधाजनक होगा और ट्रैफिक की भी समस्या कम होगी। रैपिड रेल कॉरिडोर हरियाणा के एनसीआर शहरों में आने-जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp