
रेवाड़ी (Best E News) जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ( DEEO ) प्रदीप कुमार दहिया ने सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न प्रासंगिक निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान डीईईओ श्री दहिया ने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य, सभी कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, मिड डे मील, खेल परिसर, सदन प्रकिया, बालिका मंच, टायलेट्स, किचन स्टोर, पेयजल प्रबंधन, साफ-सफाई,खेल नर्सरी, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की रिपोर्ट, पीटीएम तथा पाठ्यक्रम प्रारूप की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक,सांस्कृतिक तथा खेलकूद की सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षकों को टीमवर्क के साथ नवाचारी प्रारूप को धरातल पर लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला तथा राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया,एफएलएन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर चरणसिंह तथा सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:Rewari crime: बावल IMT मारपीट मामले में एक और आरोपी चढा हत्थे
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, बधराणा के गांजा तस्कर को 7 साल की कैद
