सोमवार, 2 नवम्बर 2026

HTET 2025 Admit Card से पहले तारीख में उलटफेर, जानिए पूरी खबर

Written by: सुनील कुमार

Published:

HTET 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2024 की तारीख का ऐलान आखिरकार हो चुका था और छात्रों ने तैयारी तेज कर दी थी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने पुष्टि…


HTET 2025 Admit Card से पहले तारीख में उलटफेर, जानिए पूरी खबर
HTET 2025 Admit Card से पहले तारीख में उलटफेर, जानिए पूरी खबर
Google News Follow us on Google

HTET 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2024 की तारीख का ऐलान आखिरकार हो चुका था और छात्रों ने तैयारी तेज कर दी थी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने पुष्टि की थी कि यह परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित होगी। यह परीक्षा दो दिनों में तीन स्तरों पर होगी। लेवल 1 प्राइमरी टीचर (PRT) के लिए होगा लेवल 2 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के लिए और लेवल 3 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए निर्धारित था। लेकिन इसी बीच एक नई उलझन सामने आई।

Advertisement

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद खुलासा किया कि जैसे ही CET 2025 की तारीख घोषित हुई वैसे ही छात्रों ने कॉल और सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाने शुरू कर दिए। उनका सवाल था कि जब HTET और CET की तारीख एक ही दिन है तो वे दोनों परीक्षा कैसे देंगे। छात्रों की परेशानी वाजिब थी क्योंकि दोनों ही परीक्षाएं करियर के लिए बेहद जरूरी हैं।

चेयरमैन ने दिलाया भरोसा और जताई राहत

हिम्मत सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पी के शर्मा से बात की। छात्रों की ओर से उन्होंने गुज़ारिश की कि HTET की तारीख को बदला जाए ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रहे। पी के शर्मा ने भी सकारात्मक रुख दिखाया और HTET की तारीख टालने पर सहमति जताई। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी में कोई ढील न दें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

HTET 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

HTET परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले bseh.org.in पर जाना होगा। वेबसाइट के एडमिट कार्ड सेक्शन में HTET 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरकर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देख सकते हैं। डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें ताकि परीक्षा केंद्र पर कोई दिक्कत न हो।

HTET परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। अच्छी बात यह है कि इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रश्न पत्र में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा सामान्य ज्ञान और विषय आधारित प्रश्न शामिल होंगे। इस पैटर्न को समझकर तैयारी करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp