सोमवार, 2 नवम्बर 2026

सावधान! हरियाणा के इस शहरों में पडेगी हाड कपाने वाली सर्दी, मौसम विभाग ने किया Alert

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा में मौसम लगातार सर्द हो रहा है और कड़ाके की (Cold in Haryana) ठंड की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम की ठिठुरन में इजाफा हुआ है और…


हरियाणा में मौसम लगातार सर्द हो रहा है और कड़ाके की (Cold in Haryana) ठंड की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम की ठिठुरन में इजाफा हुआ है और कई जिलों में हवा की रफ्तार के कारण शीतलहर जैसा प्रभाव महसूस किया जा रहा है। इतना ही नहीं बीते 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6°C की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से 1.7°C नीचे बना हुआ है।

Advertisement

दो दिन चलेगी बर्फीली हवाएं: मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 दिसंबर को हरियाणा में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट तय मानी जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हवा की तीव्रता बढ़ने और रात के तापमान में तेजी से गिरावट की चेतावनी दी गई है।

नारनोल शहर रहा सबसे ठंडा: हरियाणा में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश का सबसे कम तापमान 4.6°C दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 0.8 डिग्री ज्यादा है। करनाल की रात 7.0°C रही, जिसमें हल्की गिरावट दर्ज हुई। हिसार में न्यूनतम तापमान 6.2°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि चरखी दादरी 10°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म न्यूनतम तापमान वाला जिला रहा। भिवानी में 6°C तापमान दर्ज होने से आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर और बढ़ गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

बारिश कब होगी: पिछले 24 घंटों में हरियाणा के किसी भी शहर में बारिश दर्ज नहीं हुई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार बहने से तापमान में गिरावट जारी है और आने वाले दिनों में ठंड में और (Weather Alert) इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि सुबह और देर रात घने कोहरे और पाला पड़ने की स्थिति बन सकती है, हालांकि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp