Tuesday, 6 October 2026

रेवाड़ी : सोलहराही ओर हनुमान मंदिर तालाब में आएगा नहरी पानी: जानिए 4.92 करोड़ रुपये की योजना कहां तक पहुंची

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी ( best E News)  सेक्टर-1 स्थित सोलहराही तालाब और भाड़ावास चौक के समीप बने बड़े तालाब में अब नहरी पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए गढ़ी बोलनी रोड स्थित जेसी-4 पंप हाउस…


रेवाड़ी : सोलहराही ओर हनुमान मंदिर तालाब में आएगा नहरी पानी
रेवाड़ी : सोलहराही ओर हनुमान मंदिर तालाब में आएगा नहरी पानी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी ( best E News)  सेक्टर-1 स्थित सोलहराही तालाब और भाड़ावास चौक के समीप बने बड़े तालाब में अब नहरी पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए गढ़ी बोलनी रोड स्थित जेसी-4 पंप हाउस से दोनों तालाबों तक 7.45 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पाइपलाइन और मोटर का काम पूरा होने के बाद ट्रायल रन किया जाएगा। बता दे कि दोनो तालाबो का करीब 10 करोड़ सौंदर्यीकरण हो चुका है अब तालाबों में नहरी पानी पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई हैं

Advertisement

करीब 4.92 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन के करीब 300 से 400 मीटर हिस्से में ही काम शेष है। तालाबों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन को गढ़ी बोलनी रोड पर जेएलएन नहर पर बने जेसी-4 पंप हाउस से जोड़ा जा रहा है। यहां से मोटर के माध्यम से नहरी पानी को लिफ्ट कर पाइपलाइन के जरिये दोनों तालाबों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विशेष क्षमता वाली मोटर के ऑर्डर भी दिए जा चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक मोटर जल्द रेवाड़ी पहुंचने की उम्मीद है।

रेवाड़ी : सोलहराही ओर हनुमान मंदिर तालाब में आएगा नहरी पानी
रेवाड़ी : सोलहराही ओर हनुमान मंदिर तालाब में आएगा नहरी पानी

सेक्टर-1, भाड़ावास रोड और आसपास की कॉलोनियों में लंबे समय से खारे पानी और गिरते भूजल स्तर की समस्या बनी हुई है। तालाबों में नहरी पानी भरने से आसपास के क्षेत्र में भूजल रिचार्ज होने की उम्मीद है। इससे जलस्तर में सुधार के साथ बोरवेल के पानी की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है। शहर में पेयजल आपूर्ति और लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें

10 करोड़ से हो चुका तालाबों का सौंदर्यीकरण: बता देंं कि रेवाड़ी दोनों तालाबों को हरियाणा पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित घोषित किया गया है। इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया गया है। यहां पैदल ट्रैक, बैठने के लिए विशेष हट्स और स्वच्छता के लिए डस्टबिन लगाए गए हैं। रात के समय रोशनी के लिए लाइटिंग का काम भी किया जा रहा है।

जल संरक्षण की बडी पहल: इन तालाबों को केवल जल संरक्षण के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की भी योजना है। तालाबों में पर्याप्त पानी पहुंचने के बाद यहां आमजन के मनोरंजन के लिए बोटिंग सुविधा शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे शहर के लोगों को घूमने और मनोरंजन का नया स्थान मिलेगा तथा रेवाड़ी में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंबिना नंबर प्लेट वालों पर रेवाड़ी पुलिस की बडी कार्रवाई

दो माह मे होगा काम पूरा: सिंचाई विभाग का दावा है कि पाइपलाइन का बचा हुआ काम और पानी लिफ्ट करने के लिए मोटर लगाने की प्रक्रिया अगले दो माह में पूरी कर ली जाएगी। योजना के तहत दिसंबर तक दोनों तालाबों में नहरी पानी पहुंचाना शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। पाइपलाइन और मोटर का काम पूरा होने के बाद पानी पहुंचाने का ट्रायल भी किया जाएगा। करीब 4.92 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन के करीब 300 से 400 मीटर हिस्से में ही काम शेष है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper