रविवार, 1 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा की 700 CHC और PHC की बदलेगी तस्बीर: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: हरियाणा सरकार ने राज्य के प्राथमिक, सामुदायिक और उप-स्वास्थ्य केंद्रों की जर्जर हालत को सुधारने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्पष्ट…


स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
Google News Follow us on Google

Breaking News: हरियाणा सरकार ने राज्य के प्राथमिक, सामुदायिक और उप-स्वास्थ्य केंद्रों की जर्जर हालत को सुधारने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्पष्ट किया कि जिन केंद्रों की स्थिति खराब है, उनका जल्द पुनर्निर्माण किया जाएगा। साथ ही जो स्वास्थ्य केंद्र अभी किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं, उन्हें स्थाई भवनों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

Advertisement

रेवाड़ी जिले के लुखी गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि प्रदेश में दवाइयों की कोई कमी नहीं है, लेकिन वितरण प्रणाली में खामियां हैं। इसको दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं ताकि समय पर और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां आमजन को मिल सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक परिवर्तन महसूस होगा।Breaking News

शिलान्यास समारोह में मंत्री आरती सिंह राव ने यह भी कहा कि लुखी गांव से उनका निजी और भावनात्मक संबंध है, इसलिए इस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करने पर संतोष व्यक्त किया।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायत को गांव के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की।इस पहल से न केवल लुखी गांव बल्कि प्रदेश के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद की जा रही है। Breaking News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp