रविवार, 1 नवम्बर 2026

Breaking News: IGU Rewari में अब 9 विषयों में प्रवेश के लिए आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Breaking News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में विभिन्न विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों में संचालित विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश हेतु प्रक्रिया में बदलाव…


आईजीयू में अब 9 विषयों में प्रवेश के लिए आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
आईजीयू में अब 9 विषयों में प्रवेश के लिए आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
Google News Follow us on Google

Breaking News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में विभिन्न विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों में संचालित विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश हेतु प्रक्रिया में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

नए निर्णय के अनुसार अब MBA, LLB, मास्टर ऑफ़ सोशल वर्क (MSW), M.Sc बायोटेक, जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, गणित और ज्योग्राफी में ही प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

अन्य सभी विषयों में प्रवेश एकेडमिक मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

LLB की प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को सुबह 10:00 से 11:30 तक राव तुलाराम भवन में आयोजित की जाएगी। MBA की प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को ही दोपहर 11:45 से 1:15 तक आयोजित राव तुलाराम भवन में होगी।

  • एमएससी गणित की प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक विवेकानंद ब्लॉक में आयोजित की जाएगी।
  • मास्टर ऑफ़ सोशल वर्क विषय की प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक राव तुलाराम भवन में आयोजित होगी।
  • एमएससी बॉटनी, जूलॉजी एवं बायोटेक की प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से आईजीयू में अब 9 विषयों में प्रवेश के लिए आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा11:30 बजे तक सरदार पटेल भवन में आयोजित होगी।
  • एमएससी केमिस्ट्री के प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को ही 1:30 से 3:00 तक सरदार पटेल भवन में आयोजित होगी।
  • एमएससी ज्योग्राफी की प्रवेश परीक्षा 8 जुलाई को 11:45 से 1:15 तक विवेकानंद भवन में आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव के द्वारा उपलब्ध कराई गई। प्रवेश परीक्षा हेतु रोल नंबर के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp