रविवार, 1 नवम्बर 2026

Breaking News: भिवाड़ी पुलिस की कार्रवाई, इस बिल्डर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: भिवाड़ी की प्रमुख सोसायटी BDI सनशाइन सिटी के बिल्डर के खिलाफ आखिरकार धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। यह FIR अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भिवाड़ी के आदेश पर…


Breaking News: भिवाड़ी की प्रमुख सोसायटी BDI सनशाइन सिटी के बिल्डर के खिलाफ आखिरकार धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। यह FIR अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भिवाड़ी के आदेश पर दर्ज की गई, जिसे क्षेत्र के एक प्रभावशाली बिल्डर पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।जैसे ही बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज होने की सूचना मिली तो दूसरे बिल्डरो में अफरा तफरी मच गई है।

Advertisement

आरडब्लूए के प्रधान राकेश कुमार की ओर से दी गई थी, जिन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर ने फ्लैट बेचते समय एक्जीक्यूटिव क्लब विद पार्टी हॉल और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाओं का वादा किया था, लेकिन सामुदायिक भवन को सोसायटी को न सौंपकर उस पर कब्जा कर होटल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। Breaking News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

BDI FIR BHIWADI

शिकायत में आरोप है कि बिल्डर ने शुरुआत से ही धोखाधड़ी की मंशा से सोसायटी निवासियों के अधिकारों का दुरुपयोग किया। बिल्डर बायर एग्रीमेंट में क्लब की फ्री मेंबरशिप का प्रावधान था, लेकिन 15 वर्षों बाद भी यह सुविधा नहीं दी गई। रिपोर्टों में सामने आया कि BIDA की संयुक्त मौका रिपोर्ट में संबंधित भवन के लिए न तो भू-परिवर्तन कराया गया और न ही होटल संचालन की अनुमति ली गई। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल की रिपोर्ट में भी सामुदायिक भवन में अवैध होटल संचालन की पुष्टि की गई।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

शिकायतकर्ता ने कहा कि पहले पुलिस में शिकायत देने पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई, यहां तक कि एसपी को शिकायत देने के बावजूद FIR दर्ज नहीं हुई। बाद में न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया और जांच पुलिस इंस्पेक्टर सचिन शर्मा को सौंपी गई। निवासियों के अनुसार सोसायटी में कई समस्याएं बनी हुई हैं, जिसमें सामुदायिक भवन के रास्ते को रोकना, पार्किंग पर कब्जा करना, मेंटेनेंस में लापरवाही और विरोध पर गाली-गलौज व धमकी देना शामिल है। दो अक्टूबर को सोसायटी की लिफ्ट खराब होने पर 8 से 10 लोग फंस गए थे, लेकिन बिल्डर की ओर से मदद नहीं की गई।

निवासियों का कहना है कि यह पहली बार है जब इतने बड़े बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है। इस मामले के दर्ज होने से सोसायटी के परिवारों में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। Breaking News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp