शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

Breaking News:आईजीयू रेवाड़ी की बडी पहल, दो दिन लगेगा पुस्तक मेला

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में विद्यार्थियों और शिक्षकों में पठन-पाठन की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विश्वविद्यालय के अटल बिहारी…


आईजीयू में अब 9 विषयों में प्रवेश के लिए आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
आईजीयू में अब 9 विषयों में प्रवेश के लिए आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
Google News Follow us on Google

Breaking News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में विद्यार्थियों और शिक्षकों में पठन-पाठन की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय में 8 से 9 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक, संदर्भ और सामान्य ज्ञान से जुड़ी पुस्तकों से एक ही मंच पर रूबरू कराना है, ताकि अध्ययन और शोध कार्य को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Advertisement

पुस्तकालय अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पुस्तक प्रदर्शनी में विज्ञान, कला, वाणिज्य, प्रबंधन, साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं और शोध से संबंधित पुस्तकों का व्यापक संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में देश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं द्वारा प्रकाशित नवीन संस्करणों की पुस्तकें उपलब्ध होंगी, जिनमें पाठ्यक्रम आधारित किताबों के साथ-साथ उपयोगी संदर्भ ग्रंथ भी शामिल रहेंगे। इससे विद्यार्थियों को अपने विषय से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए पुस्तकों पर विशेष छूट की भी व्यवस्था की गई है, जिससे वे अपनी आवश्यकता की पुस्तकें रियायती दरों पर खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल अध्ययन को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि विद्यार्थियों में नियमित पठन की आदत विकसित करने में भी सहायक होती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि पुस्तकालय को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखते हुए उसे एक सक्रिय शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुस्तकालय अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस पुस्तक प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं और ज्ञानवर्धन की इस पहल में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। यह पुस्तक प्रदर्शनी 8 और 9 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय के बेसमेंट और उसके समीपवर्ती पार्क क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाली यह प्रदर्शनी शैक्षणिक वातावरण को और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp