रेवाड़ी : Best E News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव बेरली कलां से दो दिन से लापता 36 वर्षीय युवक प्रवीन का शव बुधवार सुबह गांव के ही जोहड़ में तैरत हुआ मिला है। सूचना पाकर जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया। युवक जोहड में कैसे पहुंचा। इसको लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। जोहड में शव मिलने की सूचना से घर में मातम छा गया।
जाटूसाना पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया और जांच की। शव की पहचान प्रवीन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में मौत के कारणों की जांच कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।
Also Readमालाहेड़ा में शामलात जमीन से उठाई मिट्टी, खनन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई !
दो दिन पहले हुआ था लापता: परिजनों ने प्रवीण दो दिन पहले घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनो ने हर रिशतेदारी मे उठा ढूंढा लेकिन सुराग नही लगा था। बुधवार को उसका शव जोहड में मिलने से मातम छा गया। पूरे गांव में यह चर्चा बनी हुई है शव जोहड में कैसे पहुंचा।
