Saturday, 3 October 2026

रक्तदान महादान: जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था धारूहेड़ा की बडी पहल

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा ने कहा कि जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था की ओर से हर साल रक्तदान शिविर लगना एक सराहनीय काम है। जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था की ओर…


धारूहेड़ा: जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था से आयोजित रकदान शिविर में सम्मानित करते हुए
धारूहेड़ा: जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था से आयोजित रकदान शिविर में सम्मानित करते हुए
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा ने कहा कि जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था की ओर से हर साल रक्तदान शिविर लगना एक सराहनीय काम है। जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था की ओर से धारूहेड़ा बस स्टैंड स्थित राव शिवदीप मार्केट के पास एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

Advertisement

शिविर का शुभारंभ नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा और रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के बेटे एडवोकेट निशांत यादव ने रिबन काटकर किया। शिविर में 97 से ज्यादा युवाओं ने रक्तदान किया।

धारूहेड़ा: जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था से आयोजित रकदान शिविर में सम्मानित करते हुए
धारूहेड़ा: जय बाबा मोहनराम सेवा संस्था से आयोजित रकदान शिविर में सम्मानित करते हुए

संस्था के प्रधान गोविंद ने बताया कि संस्था की ओर से हर साल सामाजिक सरोकार के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। मुख्य अतिथियों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए युवाओं से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: गुरावड़ा में लोगों को किया जागरूक

रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भापजा पूर्व मंडल प्रभारी रामनिवास प्रजापति, पार्षद निहाल रंगा, अनिल कुमार, राजकुमार , सचिव विकास शर्मा, उप प्रधान विकास शर्मा, जितेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, चक्षु शर्मा, कृष्णा कुमारी, नेहा कुमारी, संजय सैनी, , सुनील रंगा अनूप सेन आदि मौजूद रहे

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper