सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana में आंगनबाड़ी हेल्पर्स को बड़ी राहत! प्रमोशन क्वोटा बढ़ाकर हुआ 50 प्रतिशत, नई भर्ती का रास्ता साफ

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana सरकार ने महिलाओं और बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी हेल्पर्स के प्रमोशन में बड़ा बदलाव किया है। अब आंगनवाड़ी हेल्पर्स के लिए प्रमोशन कोटा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर…


Haryana में आंगनबाड़ी हेल्पर्स को बड़ी राहत! प्रमोशन क्वोटा बढ़ाकर हुआ 50 प्रतिशत, नई भर्ती का रास्ता साफ
Haryana में आंगनबाड़ी हेल्पर्स को बड़ी राहत! प्रमोशन क्वोटा बढ़ाकर हुआ 50 प्रतिशत, नई भर्ती का रास्ता साफ
Google News Follow us on Google

Haryana सरकार ने महिलाओं और बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी हेल्पर्स के प्रमोशन में बड़ा बदलाव किया है। अब आंगनवाड़ी हेल्पर्स के लिए प्रमोशन कोटा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि कोटा पूरा होने के बाद ही खाली पदों पर नई भर्ती की जाएगी।

Advertisement

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने विधानसभा में बताया कि राज्य में कुल 25,962 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों के लिए 25,962 कार्यकर्ता और 25,450 सहायिकाओं के पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में केवल 23,106 कार्यकर्ता और 20,641 सहायिकाएँ ही कार्यरत हैं। इस प्रकार, कई पद रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र भरने की तैयारी की जा रही है।

आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव काफी समय से लंबित था। अगस्त 2022 के दिशानिर्देशों के बावजूद भर्ती प्रक्रिया नियमों की वजह से रुकी हुई थी। अब सरकार ने इसे प्राथमिकता देते हुए नए नियमों के अनुसार प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स को 14,750 रुपये मासिक मानदेय मिलता है। वहीं, 10 वर्ष से कम अनुभव वाली वर्कर्स को 13,250 रुपये की राशि दी जा रही है। यह कदम कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए लिया गया है।

सरकार का उद्देश्य है कि प्रमोशन कोटा पूरा होते ही खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाए। इससे न केवल आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्य का दबाव कम होगा बल्कि बच्चों और महिलाओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp