सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Bharat Bandh: 9 जुलाई को थम सकती हैं सड़कों की रफ्तार! कल घर से निकलने से पहले जान ले ये खबर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Bharat Bandh: जो भी व्यक्ति कल हरियाणा रोडवेज या किसी अन्य रोडवेज से यात्रा करने की योजना बना रहा है, वो एक बार ये खबर ज़रूर जानले की कल यानि 9 जुलाई…


Bharat Bandh: 9 जुलाई को थम सकती हैं सड़कों की रफ्तार! कल घर से निकलने से पहले जान ले ये खबर
Bharat Bandh: 9 जुलाई को थम सकती हैं सड़कों की रफ्तार! कल घर से निकलने से पहले जान ले ये खबर
Google News Follow us on Google

Bharat Bandh: जो भी व्यक्ति कल हरियाणा रोडवेज या किसी अन्य रोडवेज से यात्रा करने की योजना बना रहा है, वो एक बार ये खबर ज़रूर जानले की कल यानि 9 जुलाई को देशभर में एक बड़ी हड़ताल की घोषणा की गई है जिसमें 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। यह हड़ताल रोडवेज, बैंक, बीमा, डाक सेवा, कोल माइनिंग, हाईवे निर्माण और परिवहन जैसे अहम क्षेत्रों को प्रभावित करेगी। यह हड़ताल सिर्फ एक विरोध नहीं बल्कि देश की आर्थिक धड़कनों को झकझोरने वाला कदम माना जा रहा है।

Advertisement

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनें मैदान में, सरकार की नीतियों पर सीधा वार

इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियां मज़दूरों और किसानों के खिलाफ हैं और केवल कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देती हैं। इसी के खिलाफ 9 जुलाई को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है। इससे देश की आवश्यक सेवाओं पर भी बड़ा असर पड़ सकता है।

NMDC, स्टील, सरकारी विभागों ने भी दिया साथ

इस हड़ताल में NMDC लिमिटेड, स्टील उद्योग, गैर-कोयला खनिज कंपनियों, राज्य सरकार के विभागों और कई सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं। इन संगठनों ने पहले ही अपने-अपने विभागों में हड़ताल का नोटिस दे दिया है। इससे यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह प्रदर्शन अब केवल सीमित क्षेत्र का नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन बनने जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सरकार की अनदेखी बनी नाराज़गी की वजह, 17 मांगें रहीं अधूरी

श्रमिक संगठनों का कहना है कि उन्होंने पिछले साल श्रम मंत्री मनसुख मांडविया को 17 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था जिसमें न्यूनतम वेतन, पेंशन सुरक्षा, ठेका कर्मचारियों के अधिकार, स्थायी रोजगार और सालाना श्रमिक सम्मेलन जैसी मांगें शामिल थीं। संगठनों का आरोप है कि सरकार पिछले 10 सालों से श्रमिक सम्मेलन भी आयोजित नहीं कर रही है और मजदूर हितों के विपरीत फैसले ले रही है।

आम जनता के लिए चुनौती बन सकता है 9 जुलाई का दिन

अगर यह हड़ताल सफल होती है तो आम जनता के लिए 9 जुलाई का दिन काफी मुश्किल भरा हो सकता है। बैंकिंग सेवाएं रुक सकती हैं, डाक सेवाएं बाधित हो सकती हैं, बीमा और कोयला आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब हो सकता है। रोडवेज व परिवहन सेवाएं भी ठप पड़ने की संभावना है। ऐसे में आम नागरिकों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp