Saturday, 10 October 2026

बावल में शराब ठेकों पर लूटपाट व तांडव मचाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार: CIA धारूहेड़ा ने कुछ ही घंटों में दबोचा

Written by: सुनील चौहान

Published:

बावल (Best E News): रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में हथियार दिखाकर तीन अलग-अलग शराब ठेकों पर लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने…


बावल में शराब ठेकों पर लूटपाट व तांडव मचाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार: CIA धारूहेड़ा ने कुछ ही घंटों में दबोचा
बावल में शराब ठेकों पर लूटपाट व तांडव मचाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार: CIA धारूहेड़ा ने कुछ ही घंटों में दबोचा
Google News Follow us on Google

बावल (Best E News): रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में हथियार दिखाकर तीन अलग-अलग शराब ठेकों पर लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए धारूहेड़ा (CIA Dharuhera) और थाना बावल पुलिस की संयुक्त टीम ने कुछ ही घंटों में लोकेश (निवासी सहमत नगर, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान) और करण उर्फ डोगा (निवासी गांव रानोली) को धर दबोचा।

Advertisement

गाड़ियों व बाइक पर आए थे 12 हमलावर

डीएसपी मुख्यालय संजीव बल्हारा ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर की शाम करीब 5:00 बजे पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बावल क्षेत्र के गांव पावटी, गांव किशनपुर व गांव नांगल उगरा स्थित शराब ठेकों पर दो गाड़ियों और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर करीब आधा दर्जन युवक पहुंचे। आरोपियों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और अवैध हथियारों के बल पर सेल्समैनों को आतंकित किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, बियर की पेटियां लूटीं तथा पेटीएम (Paytm) मशीन व अन्य सामान में तोड़फोड़ कर फरार हो गए।

एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

शराब ठेका ग्रुप के संचालक सुरेंद्र (निवासी अलावलपुर) की लिखित शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने मारपीट, लूटपाट और आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी करण उर्फ डोगा के खिलाफ बावल थाने में पहले से मारपीट का एक मामला दर्ज है, जबकि लोकेश के खिलाफ राजस्थान के तिजारा थाने में चोरी का केस दर्ज है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में कब बनेगा CHC, तीन साल में तीन बार घोषणा फिर भी इंतजार क्यों ?

बरामदगी के लिए रिमांड: पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहनों, हथियारों और लूटे गए सामान की बरामदगी की जाएगी तथा अन्य फरार साथियों के ठिकानों का सुराग लगाया जाएगा।

 

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी: आज किन गांवों के किसान बेच सकते बाजरा, पढ़ें शेड्यूल

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp