
रेवाड़ी: औद्योगिक कस्बे में चोरियों पर अंकुश नही लग पा रहा है। एक बार फिर चोरो ने बावल के मोहल्ला हसनपुरा में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब सुबह मकान मालिक घर जो सामान बिखरा देखकर उकसे होश उड गए। मकान मालिक की शिकायत बावल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CCTV में नही लगा सुराग: बता दे चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आसपास लगे CCTV कैमरे खराब मिलने के कारण चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। मोहल्ला हसनपुरा निवासी अश्वनी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 1 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ निजी काम से बाहर गया था। 6 अक्टूबर को घर लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा हुआ मिलां
मकान से 90 हजार नकदी चोरी: पीड़ित को आशंका है कि चोरों ने 5 और 6 अक्टूबर की रात के बीच वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन कैमरे खराब मिलने के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका। उन्होंने बताया जब उपर गई तो वहां कमरे का ताला भी टूटा मिला। जांच करने पर घर में रखी करीब 85 से 90 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
ये भी पढ़ेंहरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा हुई इतनी
मामला दर्ज कर जांच शुरू: बावल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नही लगा है।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा के वार्ड-4 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान, रविवार को स्टेडियम परिसर में होगी सफाई
