Saturday, 10 October 2026

बावल में ट्रैक्टर से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Written by: सुनील चौहान

Published:

बावल: रेवाड़ी के गांव पिथनवास में शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर के नीचे आने से 28 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए रेवाड़ी अस्पताल में…


बावल में ट्रैक्टर से गिरा युवक, दर्दनाक मौत
बावल में ट्रैक्टर से गिरा युवक, दर्दनाक मौत
Google News Follow us on Google

बावल: रेवाड़ी के गांव पिथनवास में शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर के नीचे आने से 28 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कसौला पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान यूपी के गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला रिंकू है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि रिंकू अपने दो साथियों के साथ ट्रैक्टर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और उसके नीचे आने से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई।

पिथनवास में रिंकू करीब 2 साल से रह रहा था। यहां खेत में मजदूरी का कार्य करता था। उसके पास ही रिंकू रहता था। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े घटनाक्रम और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।परिजनों को सूचना दे दी गई है। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम होगा

Advertisement

ये भी पढ़ेंसावधान! परिवहन विभाग के आयुक्त का नया आदेश: इन वाहनो को तुरंत करों इंपाउंड

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp