रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: बादल यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, रेवाड़ी पहुंचने पर हुआ स्वागत

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के यादव नगर निवासी एवं पैतृक गांव कुंभावास के रहने वाले बादल यादव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले…


बादल यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, रेवाड़ी पहुंचने पर हुआ स्वागत
बादल यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, रेवाड़ी पहुंचने पर हुआ स्वागत
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के यादव नगर निवासी एवं पैतृक गांव कुंभावास के रहने वाले बादल यादव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। सेना में कमीशन मिलने के बाद सोमवार को जब बादल यादव पहली बार अपने गांव कुंभावास पहुंचे तो गांव में उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। गांववासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

Advertisement

तीन पीढ़ियों सेना से जुड़ी: बादल यादव का परिवार पीढ़ियों से देश सेवा से जुड़ा रहा है। उनके दादा स्वर्गीय मातादीन यादव वर्ष 1970 में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं उनके ताऊ मदन लाल यादव भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बादल यादव के नाना धनसिंह यादव वर्ष 1993 में ओनरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पिता अशोक यादव स्वयं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन हैं। अशोक यादव ने बताया कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से सेना से जुड़ा रहा है और बादल का लेफ्टिनेंट बनना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है।Haryana News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बादल यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, रेवाड़ी पहुंचने पर हुआ स्वागत
बादल यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, रेवाड़ी पहुंचने पर हुआ स्वागत

सैनिक स्कूल रेवाड़ी से की पढाई: बता दें कि बादल यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल रेवाड़ी से प्राप्त की। उन्होंने पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी काबिलियत साबित की। प्रशिक्षण के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी के हाथों कमांडेंट रजत पदक से सम्मानित किया गया। अब वे भारतीय सेना की इंजीनियर रेजीमेंट में अपनी सेवाएं देंगे। कुंभावास गांव में बादल यादव की इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि बादल यादव की सफलता से गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है

इस मौके पर नरेंद्र यादव, वेद प्रकाश, सुभाष यादव, हिमांशु यादव, मलखान सिंह, सुनील यादव, आयुष यादव, रोहतास नंबरदार, रायसिंह गोकलगढ़, हेमंत कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने बादल यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और देश सेवा में उनके योगदान पर गर्व व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp