Friday, 9 October 2026

अटेली के पूर्व सरपंच इंद्रजीत से रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Written by: सुनील चौहान

Published:

महेंद्रगढ़। अटेली के पूर्व सरपंच से 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और घर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को…


अटेली के पूर्व सरपंचं इंद्रजीत से रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
अटेली के पूर्व सरपंचं इंद्रजीत से रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
Google News Follow us on Google

महेंद्रगढ़। अटेली के पूर्व सरपंच से 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और घर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताजपुर निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे ताजपुर की बणी से गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Advertisement

डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि ताजपुर निवासी पूर्व सरपंच इंद्रजीत ने 12 सितंबर को अटेली थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार 7 सितंबर को उसके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वाले सत्यवीर ने उससे 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सत्यवीर, विकास, रामलखन और उनके अन्य साथियों ने फोन और वॉट्सऐप कॉल कर उस पर रुपये देने का दबाव बनाया।

तोड फोड करते हुए दी थी धमकी: शिकायत के अनुसार 12 सितंबर की शाम करीब 5 बजे रामलखन और सत्यवीर उसके घर पहुंचे। दोनों ने 2 लाख रुपये की मांग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई और दरवाजे, शीशे, लकड़ी का सामान, फ्रिज, कूलर व खिड़की आदि क्षतिग्रस्त कर दिए गए। परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने का शेड्यूल, आज इन गांवों का नंबर है

पुलिस ने शिकायत मिलने के करीब दो घंटे के भीतर ताजपुर निवासी रामलखन और सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, दो मोबाइल फोन और दो लोहे की नलियां बरामद की गई थीं। दोनों को 13 सितंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब नामजद आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विकास के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े से संबंधित एक मामला दर्ज है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ेंदिल्ली जयपुर हाईवे पर दो ट्रालों में लगी आग, लगा जाम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp