रविवार, 1 नवम्बर 2026

हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, इस थाने का एडिशनल SHO 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छांयसा थाने में तैनात एडिशनल एसएचओ एसआई प्रदीप को 40 हजार…


हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, इस थाने का एडिशनल SHO 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, इस थाने का एडिशनल SHO 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छांयसा थाने में तैनात एडिशनल एसएचओ एसआई प्रदीप को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की यह कार्रवाई गुरुवार देर रात को की गई।

Advertisement

 

जानिए क्या है मामला’ बता दे फरीदाबाद के छांयसा गांव निवासी संजय के चचेरे भाई की वैन से 13 फरवरी को एक सड़क हादसा हो गया था। इस दुर्घटना में बाइक सवार रोहित और उसका मामा घायल हो गए थे। घायल पक्ष की शिकायत पर वैन चालक के खिलाफ छांयसा थाने में मामला दर्ज किया गया था । इस मामले जांच एसआई प्रदीप कर रहे थे। बाद में दोनों पक्ष एक ही गांव के होने के कारण आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मांगी रिश्वत, समझोता करवाने के लिए: शिकायत कर्ता का आरोप है है कि समझौते के आधार पर मुकदमे में राहत देने और कार्रवाई से बचाने के लिए जांच अधिकारी एसआई प्रदीप ने संजय के चचेरे भाई से 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांगें। उसने कई बार अपील की लेकिन वो 40 लेने की मांग पर अडे रहे।

परेशान होकर एसीबी को दी शिकायत‘ बार बार परेशान करने से तंग आकर पीडित ने एससीबी को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत के 40 हजार बरामद किए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp