
रेवाड़ी: रेवाड़ी नगर परिषद की उपचेयरमैन के चुनाव को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। उपचेयरमैन की कुर्सी को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बैठक के बाद भी तस्वीर साफ नहीं हुई। जिला नगर आयुक्त की ओर से आठ अक्टूबर को चुनाव कराने की तारीख जारी होते ही पार्षदों को अपने-अपने पाले में रखने की कवायद तेज हो गई है। राव इंद्रजीत ने दो दिन पहले अट्ठाईस पार्षदों को अपने आवास पर बुलाकर उपप्रधान पद को लेकर मंथन किया था। इसी को लेकर वे अब वे भ्र्मण गए हुए हैं. रेवाड़ी नगर परिषद में राव समर्थक बनेगा उपचेयरमैन, जानिए किसका नाम है सबसे आगे ..
आठ अक्टूबर को होगा चुनाव: प्रशासन ने आठ अक्टूबर को चुनाव की तारीख तय कर दी है। इसकी सूचना नगर परिषद तक पहुंच चुकी है। उपचेयरमैन चुनाव में कांग्रेस समर्थित पार्षद भी समीकरण बदलने में भूमिका निभा सकते हैं। राव समर्थित खेमे की ओर से पर्याप्त बहुमत होने का दावा किया जा रहा है। चुनाव की तारीख तय होने के बाद अब सभी खेमों का फोकस अपने साथ पार्षदों की संख्या बनाए रखने पर है। राव इंद्रजीत की बैठक के बाद भी सहमति नहीं बनी और अब चुनाव की तारीख भी सामने आ चुकी है। ऐसे में आठ अक्टूबर तक पार्षदों की बाड़ेबंदी और संख्या जुटाने की राजनीति और तेज होने की संभावना है।
धारूहेड़ा में बना था राव सर्मथक: धारूहेड़ा में सबसे कम उम्र के पार्षद अमन राव को भाजपा के साथ राव साहब का आशीर्वाद मिला था। अब बताया जा रहा है राव साहब समर्थक ही रेवाड़ी में उपचेयरमैन बनेगा। रेवाड़ी में पार्षदों को एकजुट रखने और समर्थन जुटाने के लिए दैनिक भास्कर के अनुसार चेयरपर्सन विनीता पीपल और उनके पति नरेंद्र पीपल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर
जिला नगर आयुक्त की ओर से आठ अक्टूबर को चुनाव कराने की तारीख जारी होते ही पार्षदों को अपने-अपने पाले में रखने की कवायद तेज हो गई है। संदीप यादव और चेतराम सैनी अपने समर्थक पार्षदों के साथ शहर से बाहर रवाना हो चुके हैं। वहीं राव खेमे की ओर से चेयरपर्सन विनीता पीपल और उनके पति एडवोकेट नरेंद्र पीपल को पार्षदों की बाड़ेबंदी की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।राव समर्थित खेमे की ओर से निखिल मांडिया का नाम आगे चल रहा है, जबकि पूनम यादव, चेतराम सैनी और सुमन सैनी भी दावेदारों के तौर पर सक्रिय हैं।
समर्थक जुटे तैयारियों में : रेवाड़ी नगर परिषद की उपप्रधान के चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही अलग-अलग दावेदार अपने समर्थक पार्षदों को साथ रखने में जुट गए हैं। कुछ पार्षदों को लेकर दावेदार शहर से बाहर रवाना हो चुके हैं, जबकि एक धड़ा अभी रेवाड़ी में ही है। बताया जा रहा है कि उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस समर्थित पार्षद भी समीकरण बदलने में भूमिका निभा सकते हैं। अंदरखाने अलग-अलग खेमों की ओर से उन्हें अपने पक्ष में करने के प्रयासों की चर्चा है।
ये भी पढ़ेंवाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था
