
बावल: बावल की प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति समाज की बैठक रामरूप नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामाजिक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। समाज के प्रधान मीर सिंह उर्फ नीरू ने बताया कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में युवाओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे
ये विद्याथी होगें सम्मानित: बैठक में ये निर्णय लिया कि विद्यार्थियों को मनोबल बढाने के लिए समाज की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में लिए फैसले के चलते शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले समाज के छात्रों की सूची मांगी गई। क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें
सौंपी जिम्मेदारियां: समारोह में कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियों को लेकर आसपास के गांवों से समाज के लोग बैठक में पहुंचे। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।
