
दिल्ली (Best E News): दिल्ली में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 65वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (8 से 11 अक्टूबर 2026) में एथलेटिक्स हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल के दम पर पूरे देश में हरियाणा का परचम लहराया है।
हरियाणा की टीम ने कुल 10 पदक (4 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य) हासिल कर मेडल टैली में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही हरियाणा की महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में तीसरे स्थान की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
अधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी जीत की बधाई
फरीदाबाद खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान और एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ेंBreaking News: मां-बेटी की नृशंस हत्या करने वाले 3 दोषियों को फांसी की सजा, एक को उम्रकैद
हरियाणा के एथलीटों का पदक तालिका में शानदार प्रदर्शन:
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने विजेताओं के प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी
42 किमी 195 मीटर मैराथन रेस वॉक (पुरुष वर्ग):
- स्वर्ण पदक: संदीप कुमार (महेंद्रगढ़, हरियाणा) – समय: 3 घंटे 19 मिनट 52 सेकेंड।
- रजत पदक: विश्वेंद्र सिंह (मध्य प्रदेश) – समय: 3 घंटे 21 मिनट 11 सेकेंड।
- कांस्य पदक: रेशम मिधुन (SSCB) – समय: 3 घंटे 22 मिनट 46 सेकेंड।
जेवलिन थ्रो / भाला फेंक (पुरुष वर्ग):
- स्वर्ण पदक: आदित्य (जींद, हरियाणा) – 79.40 मीटर थ्रो।
- रजत पदक: आनंद सिंह (SSCB) – 77.77 मीटर थ्रो।
- कांस्य पदक: अर्शदीप सिंह (रेलवे स्पोर्ट्स) – 77.56 मीटर थ्रो।
ये भी पढ़ेंहरियाणा के पूर्व पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन
400 मीटर दौड़ (महिला वर्ग):
- स्वर्ण पदक: अंजलि (चरखी दादरी, हरियाणा)।
- रजत पदक: प्रिया मोहन (कर्नाटक)।
- कांस्य पदक: प्रिया ठाकुर (हिमाचल प्रदेश)।
4×400 मीटर रिले रेस (महिला वर्ग):
- स्वर्ण पदक: रेलवे स्पोर्ट्स टीम।
- रजत पदक: हरियाणा टीम — तमन्ना (जींद), स्नेह (चरखी दादरी), मनीषा (हिसार) और अंजलि (चरखी दादरी)।
- कांस्य पदक: तमिलनाडु टीम।
