
धारूहेड़ा : वार्ड 17 में समस्याओं को लेकर पार्षद मनसा देवी की अगुवाई में बैठक हुई। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि वार्ड में दो गलियां अभी तक कच्ची हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा एक स्थान पर भारी मात्रा में कूड़ा जमा होने की समस्या भी सामने रखी गई।

पार्षद मनसा देवी ने कूड़े की समस्या पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे उठवाया। वहीं, दोनों कच्ची गलियों को पक्का करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि गलियों को पक्का करवाने का प्रस्ताव आगामी हाउस मीटिंग में रखा जाएगा।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
इसके बाद नियमानुसार जल्द निर्माण करवाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में पार्षद प्रतिनिधी महिपाल सैनी, पवन कुमार, डेविड, राजकुमार, मुकेश, अमित, अनिल, योगेश, कोशल, विवेक, जतेंद्र व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
