
रेवाड़ी। अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का समापन रविवार रात दीपावली मेले, प्रतिभा सम्मान समारोह और लकी ड्रॉ के साथ हुआ। जयंती समारोह के चेयरमैन गिरीश सिंगला ने बताया कि मेले में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आकर्षक उपहार जीतने का मौका पाया।
कार्यक्रम में रेवाड़ी सीए शाखा के अध्यक्ष नितिन गोयल ने परिवार सहित मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के पूर्व सचिव विनयशील गोयल ने की। पूर्व मनोनीत नगर पार्षद एवं अग्रवाल सभा के पूर्व सचिव दीपक अग्रवाल पाल्हावासिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
लकी ड्रॉ में पहला पुरस्कार मोटरसाइकिल मुकेश कुमार ने जीता, जबकि दूसरे पुरस्कार में इलेक्ट्रिक स्कूटी मुरारी लाल अग्रवाल को मिली। तीसरे पुरस्कार में 32 इंच की एलईडी और चौथे पुरस्कार में रेफ्रिजरेटर दिया गया, जिसके विजेता दयानिधि रहे। पांचवें पुरस्कार में वाशिंग मशीन दी गई। इसके अलावा 10 सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।
दीपावली मेले में लगी खाने-पीने की स्टालों पर लोगों ने व्यंजनों का आनंद लिया। मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। अग्रवाल सभा के प्रधान रिपुदमन गुप्ता, उपप्रधान एडवोकेट राकेश गुप्ता, महासचिव राजीव अग्रवाल, सह सचिव संदीप गोयल और कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल भालखी वाले ने अतिथियों को पटका, मोतियों की माला, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन में अग्रवाल वैश्य समाज सहित रेवाड़ी की 36 बिरादरियों के हजारों लोगों ने भाग लिया।
