
रेवाड़ी (Best E News)। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन सेवा समिति की ओर से शहर के मोती चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के माध्यम से सेवा, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ नागरिक लाला बनवारी लाल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर की। समिति के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग करते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और उनके सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाना है। महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, परोपकार, आपसी सहयोग और भाईचारे को महत्व दिया। उनका एक ईंट और एक रुपया का सिद्धांत भी जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देकर आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर एमपी गोयल, राकेश गर्ग, रत्नेश बंसल, राजेंद्र सिंघल, राजेश बंसल, श्रीकृष्ण दहीना वाले, दुर्गा दत्त गोयल, राजीव गोयल, रामकिशन अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, सीए जितेश अग्रवाल, सीए नितिन गोयल, अशोक गोयल, पुनीत बंसल, विनयशील गोयल, महेंद्र गोयल, प्रेम प्रकाश गोयल, हेमंत अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मुकेश महाजन, मुकेश अग्रवाल, रवि गर्ग, संजय अग्रवाल, डॉ. अरुण गुप्ता, दीपेश अग्रवाल, कुशल गोयल, मयूर गोयल, योगेश गोयल, योगेश अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, सपन गोयल और अजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह
