Monday, 12 October 2026

Breaking News: मां-बेटी की नृशंस हत्या करने वाले 3 दोषियों को फांसी की सजा, एक को उम्रकैद

Written by: सुनील कुमार

Published:

Breaking News: (Best24News): छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक (Head Constable) की पत्नी और उनकी 11 साल की मासूम बेटी की नृशंस हत्या के मामले में अदालत ने एक बड़ा फैसला…


Breaking News: मां-बेटी की नृशंस हत्या करने वाले 3 दोषियों को फांसी की सजा, एक को उम्रकैद
Breaking News: मां-बेटी की नृशंस हत्या करने वाले 3 दोषियों को फांसी की सजा, एक को उम्रकैद
Google News Follow us on Google

Breaking News: (Best24News): छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक (Head Constable) की पत्नी और उनकी 11 साल की मासूम बेटी की नृशंस हत्या के मामले में अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने क्रूरता की सारी हदें पार करने वाले 3 दोषियों को फांसी (Death Penalty) और एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस न्यायपूर्ण फैसले के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Advertisement
जाएि क्या था पूरा मामला?

यह दिल दहला देने वाली घटना 13 अक्टूबर 2024 की रात की है। आरोपियों ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। करीब दो साल तक केस क्या है यहां जानिए।

चाकू से अंधाधुंध वार: आरोपियों ने क्रूरता की हद पार करते हुए मां (प्रधान आरक्षक की पत्नी) पर चाकू से 33 बार जबकि 11 साल की मासूम बेटी पर 28 बार ताबड़तोड़ वार किए थे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) की वारदात को भी अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों मां-बेटी के शवों को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा के पूर्व पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन

करीब दो साल बाद मिला न्याय

इस वीभत्स दोहरे हत्याकांड के करीब दो साल बाद अदालत के इस सख्त फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय मिला है। फैसला आने के बाद सूरजपुर पुलिस परिवार और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए रात में दीये जलाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी मनाई। अदालत के इस फैसले को समाज में कड़ा संदेश देने वाला और अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा करने वाला माना जा रहा है।
सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp