Monday, 12 October 2026

IGU मीरपुर में नैक मूल्यांकन की तैयारियों पर बैठक आयोजित

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best24News)। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में नैक मूल्यांकन की तैयारियों को लेकर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्राइटेरिया-2 और क्राइटेरिया-7 की तैयारियों की समीक्षा…


IGU मीरपुर में नैक मूल्यांकन की तैयारियों पर बैठक आयोजित
IGU मीरपुर में नैक मूल्यांकन की तैयारियों पर बैठक आयोजित
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News)। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में नैक मूल्यांकन की तैयारियों को लेकर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्राइटेरिया-2 और क्राइटेरिया-7 की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित टीमों ने आवश्यक दस्तावेजों, सूचनाओं और निर्धारित मानकों को पूरा करने के संबंध में विशेषज्ञ के साथ चर्चा की।

Advertisement
IGU मीरपुर में नैक मूल्यांकन की तैयारियों पर बैठक आयोजित
IGU मीरपुर में नैक मूल्यांकन की तैयारियों पर बैठक आयोजित

बैठक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के पूर्व कुलसचिव और आईजीयू के आईक्यूएसी सलाहकार प्रो. गुलशन तनेजा ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर स्थापना शाखा के उप-कुलसचिव डॉ. संजीव कुमार और परिणाम शाखा के सहायक कुलसचिव डॉ. नवीन नागपाल विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद रहे। क्राइटेरिया-2, जो शिक्षण-अधिगम और मूल्यांकन से संबंधित है, की तैयारी पर समन्वयक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जागीर नगर और डॉ. सुनील ने विचार-विमर्श किया। वहीं, क्राइटेरिया-7, जो संस्थागत मूल्यों और सर्वोत्तम प्रथाओं से संबंधित है, की तैयारियों पर समन्वयक डॉ. रीना, डॉ. मनजीत शर्मा और डॉ. हेमंत यादव ने चर्चा की।

बैठक में आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. विकास बत्रा, नैक के उप-समन्वयक डॉ. ईश्वर शर्मा और आईक्यूएसी की लिपिक प्रियंका भी उपस्थित रहीं। विशेषज्ञ प्रो. गुलशन तनेजा ने संबंधित टीमों को नैक मूल्यांकन की तैयारियों को व्यवस्थित और प्रमाण-आधारित बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। बैठक का उद्देश्य विश्वविद्यालय में गुणवत्ता संवर्धन को बढ़ावा देना और नैक के निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक दस्तावेजों व सूचनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में दीपावली मेले के साथ संपन्न हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp