
रेवाड़ी। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से रेवाड़ी जिले में 210 नए राशन डिपो के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक आवेदक 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नए डिपो के आवंटन में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कुल डिपो में से 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
महिलाओं के लिए रिर्जव 33 प्रतिशत
इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। फिलहाल रेवाड़ी जिले में 234 राशन डिपो संचालित हैं। नए डिपो के खुलने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी और लोगों को राशन लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विभाग ने आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। इच्छुक आवेदक खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
राशन डिपो के लिए आयु और योग्यता
आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदन उसी गांव या वार्ड के लिए किया जा सकता है, जहां का आवेदक निवासी है। संबंधित स्थान पर राशन डिपो संचालित करने के लिए पर्याप्त जगह होना भी आवश्यक है।
ये भी पढ़ेंहरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा हुई इतनी
मेरिट के आधार पर होगा डिपो का आवंटन
ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर राशन डिपो आवंटित किए जाएंगे। जिले के कई गांवों और शहरी क्षेत्रों में आबादी के अनुपात में राशन डिपो की कमी को देखते हुए नए डिपो खोलने की मंजूरी दी गई है।
10 नवंबर तक करें आवदेन अप्लाई
नए डिपो शुरू होने से लोगों को राशन वितरण में सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से उन्हें स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इच्छुक आवेदकों को अंतिम तिथि 10 नवंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने से पहले विभाग की आधिकारिक सूचना में पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवंटन संबंधी शर्तों की जांच अवश्य
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा के वार्ड-4 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान, रविवार को स्टेडियम परिसर में होगी सफाई
