
Punjab: पंजाब के फिरोजपुर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है जिसने खेल प्रेमियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। यहां एक स्थानीय क्रिकेटर हरजीत सिंह (Harjeet singh)की क्रिकेट मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब हरजीत ने एक शानदार छक्का मारा था और उसके तुरंत बाद पिच पर गिर पड़ा।Punjab
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हरजीत छक्का मारने के बाद सहज रूप से आगे बढ़ता है, लेकिन कुछ ही क्षणों में उसकी तबीयत बिगड़ जाती है और वह मैदान पर गिर जाता है। पहले तो साथियों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो साथी खिलाड़ियों ने तुरंत CPR देने की कोशिश की।
मौके पर मौजूद सभी खिलाड़ियों और टीम के साथियों ने हर संभव प्रयास किए, लेकिन कार्डियक अरेस्ट के चलते हरजीत को बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुई थी, जिसमें हरजीत सक्रिय रूप से भाग ले रहा था।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
हरजीत की मौत ने सिर्फ फिरोजपुर ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है। क्रिकेट खेलने के दौरान मैदान पर इस तरह की अचानक मौत एक गंभीर स्वास्थ्य चेतावनी भी बनकर सामने आई है, खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए।
स्थानीय लोग और खिलाड़ी उनके निधन से शोक में हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। साथ ही, कई खेल संगठन अब खिलाड़ियों की मेडिकल जांच और ऑन-फील्ड मेडिकल सुविधाओं को अनिवार्य करने की आवश्यकता पर भी चर्चा कर रहे
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
