
हरियाणा (Best E News) हरियाणा में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 9 से 14 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 10 और 11 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि विभाग ने फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। 12 अक्टूबर के बाद सुबह के समय हल्की और मीठी ठंड का अहसास शुरू होने की संभावना है।
कल से तेज हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ तेज हवा चलेगी। किसानों के लिए भी मौसम में बदलाव के दौरान खेतों में खड़ी फसलों और कृषि कार्यों पर नजर रखना जरूरी होगा। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले दिनों के लिए कोई गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। बारिश का असर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिल सकता है। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार तापमान और बारिश के पूर्वानुमान में बदलाव भी हो सकता है।
इन जिलों में होगी बरिश: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 अक्टूबर को पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम रहेगी।10 और 11 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
ये भी पढ़ेंहरियाणा में होगी झमाझम बारिश, 10 जिलो में बारिश अलर्ट की चेतावनी
बारिश के चलते तापमान गिरा: बता दे कि बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। हिसार में प्रदेश का सबसे अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा कई जिलों में तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रहा।
ये भी पढ़ेंइंतजार खत्म: हरियाणा के 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, यहां पढ़ें अपडेट
