Wednesday, 25 November 2026

हरियाणा में मौसम ने फिर करवट, सुबह शाम बढेगी ठंड

Written by: Beste news

Published:

हरियाणा (Best E News) मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 से 12 अक्टूबर के दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के असर से हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा,…


हरियाणा में मौसम ने फिर करवट, सुबह शाम बढेगी ठंड
हरियाणा में मौसम ने फिर करवट, सुबह शाम बढेगी ठंड
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best E News) मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 से 12 अक्टूबर के दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के असर से हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCSHAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में मौसम के मिजाज को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है।

Advertisement

सुबह- शाम में ओर बढेगी ठंड: हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी। जिससे रात के समय ठंड की शुरुआत हो सकती है। किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के बदलाव को ध्यान में रखकर ही फसलों की सिंचाई व कटाई की योजना बनाएं।

इस दिन ​दूसरा विक्षोभ होगा सक्रिय: मौसम विभाग ने बताया कि अक्टूबर आया है लेकिन अभी तक गर्मी बरकरार है। हालांकि गर्मी के सितम से कुछ निजात जरूर मिली है लेकिन सूरज की तपिश अभी भी पसीने छुड़ा रही है। वहीं दूसरा विक्षोभ 9 अक्टूबर को सक्रिय होगा, जिसके असर से 10 से 12 अक्टूबर के दौरान हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

बारिश के इस स्पेल के बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिलेगी। पश्चिमी खुश्क हवाओं के कारण हरियाणा राज्य में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले चार पांच दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस व रात्रि तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp