Best E News :हरियाणा में बारिश का दौर थमने के बाद अब मौसम के फिर से शुष्क होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी, जबकि सुबह, शाम और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। हवाओं की दिशा बदलने से वातावरण में नमी कम होगी और मौसम में बदलाव दिखाई देगा।
हरियाणा में अगले 7 दिनों तक मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की तरफ से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सात दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है। हरियाणा राज्य में हवाओं के बदलाव उत्तर पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने की संभावना से 5 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल तथा हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। धूप का असर बढ़ने से दोपहर में गर्मी महसूस होगी। मंगलवार को महेंद्रगढ़ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयां जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बीच रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। सुबह और शाम के समय भी हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। बारिश नहीं होने और नमी घटने से रातें अपेक्षाकृत ठंडी रह सकती हैं। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 5 अक्टूबर तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
Also Readहरियाणा में किस शहर में सबसे ज्यादा हुई बारिश, जानिए आगे 7 दिन का मौसम हाल
