
गुरुग्राम (Best24News): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 7 अक्तूबर को हरियाणा दौरे पर रहेंगे। वे गुरुग्राम में आयोजित होने जा रही भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। गृह मंत्री के इस उच्च स्तरीय दौरे और कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश नेतृत्व ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय ‘गुरुकमल’ में एक अहम समीक्षा बैठक की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में बनी रणनीति’गुरुकमल’ में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, संगठन महामंत्री पवन राणा तथा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में यात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, जनभागीदारी और सांगठनिक जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। सेवा संकल्प अभियान का मुख्य हिस्सा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन व सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचेगी यात्रा: गुरुग्राम जिले व आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से निकलने वाली मशाल व सेवा यात्राएं एकत्र होकर लेजर वैली मैदान की ओर बढ़ेंगी, जिसका नेतृत्व गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। कार्यकर्ताओं में उत्साह, प्रदेश नेतृत्व मुस्तैदभाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
ये भी पढ़ेंहरियाणा: IAS सुधीर राजपाल को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी !
इस आयोजन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व नागरिक हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री के इस दौरे से दक्षिण हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
