
गुरुग्राम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सेवा संकल्प कार्यक्रम के चलते बुधवार सुबह गुरुग्राम में कई जगह जाम की स्थिति बन गई। दक्षिण हरियाणा के फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुग्राम पहुंचे। इसके चलते शहर की सड़कों और हाईवे पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी ।

वाहनों को किया डायर्वट फिर भी नहीं मिली राहत: हांलाकि पुलिस ने पहले से तय शेड्यूल को लेकर कई स्थानों पर वाहनों को डायवर्ट किया गया। जाम के कारण कार्यालय जाने वाले लोगों और स्कूली बसों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है लेजर वैली पार्किंग में आयोजित कार्यक्रम के लिए सुबह से ही वाहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह करीब 10 बजे तक दिल्ली-जयपुर हाईवे, सोहना रोड, राजीव चौक, इफको चौक और सिग्नेचर टावर के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शहर के अंंदर भी कई इलाकों में भी कई जगह यातायात धीमा रहा और वाहन रेंगते नजर आए।
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर थमे पहीये: गुरूग्राम शहर ही नही गुरूग्राम दिल्ली एक्सप्रेस वे पर भी बुधवार को वाहनो के पहीये थम गए। जाम के चलते लोगो को काफी परेशानी झेलनी पडी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का काफिला निकलने के दौरान दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। गुरुग्राम जाने वाली लेन में राजीव चौक से शंकर चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस लेन पर भी जाम की स्थिति बन गई। हजारों वाहन जाम में फंसे रहे और यातायात काफी धीमी गति से चलता रहा।
ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर
