
कोसली: अनाज मंंडी में किसानों को बाजरा बेचने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए गांव वाइस शेड्यूल बनाए गए है। एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है ताकि आसानी से किसान अपना अनाज बेच सकें
फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी: कोसली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद के लिए भी गांवों के अनुसार दिन निर्धारित किए गए हैं। एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है। गेटपास कटवाने के लिए किसान के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण और ई-खरीद पोर्टल पर फसल का वेरिफिकेशन होना आवश्यक है।
कोसली में 5 अक्टूबर को इन गांवों को मौका: गोपालपुर गाजी, गुगोढ़, गुरावड़ा, बुडोली, बैरमपुर, जखाला, सुमाखेड़ा, मोहदीनपुर, कान्हड़वास, अहमदपुर पड़तल, कतोपुरी, सुर्खपुर, नेहरूगढ़ और उस्मापुर गांवों के किसान कोसली मंडी में बाजरा लेकर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ेंहरियाणा के इस गांव की सरंपच ने गिनीज बुक के लिए किया दावा, रिकोर्ड देख चौक जाएंगे आप
सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगी खरीद: किसानों को मंडी में प्रवेश के लिए हुडा ग्राउंड स्थित गेट नंबर-2 का इस्तेमाल करना होगा, जबकि बाहर निकलने के लिए गेट नंबर-1 निर्धारित किया गया है। बाजरा साफ और पूरी तरह सूखा होना चाहिए। मंडी में खरीद का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
