
बावल(Best E News) दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावन ओवरब्रिज के निकट पास बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर घूम रहे करीब 10 गोवंश किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में पांच गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद गोसेवा संगठन बावल और गो उपचार गोशाला की टीम मौके पर पहुंची। पशुओ को सडक पर गिरने से काफी देर तक जाम जैसी स्थिति बन गईं।
नहीं कम हो रही बेसहारा गोवश: हर साल बावल में बेसहारा गोंवशों को पकडने के लिए एजेंसी को टैडर दिया जाता है। लेकिन पशु पकडे नहीं जा रहे हैं यहीं कारण की अथाह पशु सड़को व बाजार में धूमते रहते है। रात को सूचना पाकर गो सेवा टीम पहुंची।टीम ने मृत गोवंशों को वहां से हटाया और घायल गोवंशों को उपचार के लिए गोशाला पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक गोवंशों के पड़े रहने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गोसेवा संगठन बावल के प्रधान धर्मवीर ने बताया कि बुधवार रात संगठन को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावन पुल पंप हाउस के पास कई गोवंश किसी वाहन की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलते ही संगठन की टीम मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
टीम ने मृत गोवंशों को वहां से हटाया और घायल गोवंशों को उपचार के लिए गोशाला पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक गोवंशों के पड़े रहने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
