
धारूहेड़ा (Best E News): नंदू गोशाला धारूहेड़ा में समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी तेज प्रकाश (पुत्र घनश्याम दास) ने गोसेवा और बीमार गोवंश के इलाज के लिए 51 हजार रुपये कीसहयोग राशि भेंट की। गोशाला समिति और पदाधिकारियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।
गोसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं तेज प्रकाश: प्रधान रोहित
गौशाला के प्रधान रोहित ने बताया कि समाजसेवी तेज प्रकाश लंबे समय से गोशाला के विभिन्न विकास कार्यों और बीमार गोवंश के उपचार में तन, मन और धन से निरंतर सहयोग करते आ रहे हैं। प्रधान रोहित ने कहा कि गोसेवा के प्रति तेज प्रकाश की निष्ठा, आस्था और समर्पण समाज के अन्य लोगों और युवाओं के लिए भी बेहद प्रेरणादायक है।
गोशाला परिवार और उपस्थित ग्रामीणों ने तेज प्रकाश तथा उनके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने आमजन से अपील है गायो की सेवा करना पुण्य से कम नहीं है। बता दे धारूहेड़ा के गरीब नगर मे करीब सात एकड़ में गौशाला स्थापित है जहां करीब 800 से ज्यादा गायें है।
ये भी पढ़ेंपुष्कर घूमने गए हरियाणा के संदीप जाट का एक महीने बाद पहाड़ी में मिली डेड बॉडी
