Sunday, 4 October 2026

गांव नंदरामपुर बास में लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’: पात्र नागरिकों का होगा पंजीकरण

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत जिला प्रशासन रेवाड़ी द्वारा डीसी अभिषेक मीणा के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र नागरिकों को सीधे लाभ पहुंचाने के…


गांव नंदरामपुर बास में लगेगा 'सेवा सेतु शिविर': पात्र नागरिकों का होगा पंजीकरण
गांव नंदरामपुर बास में लगेगा 'सेवा सेतु शिविर': पात्र नागरिकों का होगा पंजीकरण
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला प्रशासन रेवाड़ी द्वारा डीसी अभिषेक मीणा के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र नागरिकों को सीधे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को धारूहेड़ा ब्लॉक के गांव नंदरामपुर बास में ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
गांव नंदरामपुर बास में लगेगा 'सेवा सेतु शिविर': पात्र नागरिकों का होगा पंजीकरण

गांव नंदरामपुर बास में लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’: पात्र नागरिकों का होगा पंजीकरण

शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देंगे और मौके पर ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण करेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू बाला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मौके पर पंजीकरण सुविधा: शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं और अन्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए पात्र नागरिकों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तथा उनका पंजीकरण किया जाएगा।रेनू बाला ने गांव नंदरामपुर बास तथा आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस सेवा सेतु शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रशासनिक सुविधाओं और जनहितैषी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंमठ से शिव मंदिर तक निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper