
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी जिला रेवाड़ी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को जिले में सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

डॉ. वंदना पोपली ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा कार्य, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में पिछले दो दिनों से बैठकें की जा रही थीं और संगठन स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम जिला प्रभारी प्रोफेसर मदन गोयल के मार्गदर्शन में होगा।
उन्होंने बताया कि यात्रा के मुख्य संयोजक जिले की तीनों विधानसभाओं के विधायक लक्ष्मण यादव, डॉ. कृष्ण कुमार और अनिल यादव रहेंगे। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेश नागर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेंपुष्कर घूमने गए हरियाणा के संदीप जाट का एक महीने बाद पहाड़ी में मिली डेड बॉडी
कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जिले के विभिन्न मंडलों और क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बाल भवन परिसर में एकत्रित होंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लाइव संबोधन सुनाया जाएगा। इसके बाद बाल भवन से सेवा ज्योति यात्रा शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा: निसार हत्याकांड में एक नाबालिग अभिरक्षा में, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
