Wednesday, 14 October 2026

IPS दीपिका अग्रवाल को रेवाड़ी SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने दिया बड़ा तोहफा

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)। रेवाड़ी जिला पुलिस में तैनात IPS दीपिका अग्रवाल को पदोन्नति मिली है। उन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।…


IPS दीपिका अग्रवाल को रेवाड़ी एसपी ने दिया बड़ा तोहफा
IPS दीपिका अग्रवाल को रेवाड़ी एसपी ने दिया बड़ा तोहफा
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)। रेवाड़ी जिला पुलिस में तैनात IPS दीपिका अग्रवाल को पदोन्नति मिली है। उन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिला पुलिस कार्यालय में उनके कंधों पर पदोन्नति के प्रतीक अशोक स्तंभ लगाकर बधाई दी। पुलिस कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

आईपीएस बनने से पहले वह कॉर्पोरेट क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने दिसंबर 2025 से मई 2026 तक करनाल जिले में व्यावहारिक प्रशिक्षण पूरा किया। इसके बाद 4 सितंबर 2026 को रेवाड़ी में एएसपी के पद पर कार्यभार संभाला था। SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने दीपिका अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस विभाग की जिम्मेदारियां निभाएंगी। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

दीपिका अग्रवाल 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

रेवाड़ी में आईपीएस दीपिका अग्रवाल पदोन्नत, बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
रेवाड़ी में आईपीएस दीपिका अग्रवाल पदोन्नत, बनीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुधारने की बनेगी विशेष योजना

 IPS दीपिका अग्रवाल स्पष्ट किया कि शहर के साथ-साथ मुख्य राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू बनाने के लिए एक विशेष योजना तैयार की जाएगी। यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करवाने पर भी विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच एक बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए जनता का सहयोग मिलना बेहद जरूरी है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने जिला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की है।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp