
रेवाड़ी (Best E News): अनिल होटल रेवाड़ी के एक कमरे में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां ठहरे 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक पिछले पांच दिनों से होटल में कमरा लेकर रह रहा था। युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
महेंद्रगढ़ के तिगरा गुर्जरवास का रहने वाला था मृतक
पुलिस जांच में मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव तिगरा गुर्जरवास निवासी 32 वर्षीय युवक के रूप में हुई है।पुलिस को होटल के कमरे की तलाशी के दौरान शराब की बोतल और अन्य सामान मिला है।हालांकि, प्राथमिक जांच में युवक की मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।,
परिजनों को दी गई सूचना: थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह (Mortuary) में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में कब बनेगा CHC, तीन साल में तीन बार घोषणा फिर भी इंतजार क्यों ?
