रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari: कृषि विश्वविद्यालय बावल में आगजनी से निपटने के दिए टिप्स

Written by: PK Chauhan

Published:

कृषि विश्वविद्यालय बावल में आयोजित किया जा रहा सात दिवसीय विशेष शिविर Rewari: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय बावल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष…


कृषि विश्वविद्यालय बावल में आयोजित किया जा रहा सात दिवसीय विशेष शिविर
Rewari: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय बावल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आरंभ योग सत्र के साथ किया गया। प्रातःकालीन योग सत्र में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान स्वयं सेवकों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
सहायक समन्वयक तुषार शर्मा ने स्वयंसेवकों को सामाजिक कुरीतियों एवं कानूनी प्रावधानों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बाल तस्करी तथा पॉक्सो अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इनसे संबंधित विभिन्न कानूनी धाराओं तथा अपराधियों को मिलने वाली सज़ाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और स्वयंसेवकों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
महिला पुलिस थाना की कांस्टेबल मनीषा ने पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्रिप मॉनिटरिंग, इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल, 112 आपातकालीन सेवा तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा की कुछ महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। प्रमोद कुमार द्वारा घरेलू हिंसा के कारणों एवं उसके दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा केवल एक पारिवारिक समस्या नहीं बल्कि एक गंभीर सामाजिक चुनौती है, जिसके प्रति समाज को संवेदनशील और जागरूक होने की आवश्यकता है। दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों तथा आग पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग प्रकार की आग को बुझाने के लिए अलग-अलग तकनीकों और उपकरणों का उपयोग किया जाता है।
शिविर में स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीत, नृत्य तथा लघु नाटिकाओं के माध्यम से सामाजिक संदेश देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत, डॉ. राम स्वरूप सहित एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp