Tuesday, 13 October 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी: किसानों के लिए जरूरी सूचना, आज इन गावों की होगी बाजरा खरीद

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी अनाज मंडी  में फसलों की आवक को व्यवस्थित करने, भीड़भाड़ पर अंकुश लगाने और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी की…


रेवाड़ी अनाज मंडी: किसानों के लिए जरूरी सूचना, आज इन गावों की होगी बाजरा खरीद
रेवाड़ी अनाज मंडी: किसानों के लिए जरूरी सूचना, आज इन गावों की होगी बाजरा खरीद
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी अनाज मंडी  में फसलों की आवक को व्यवस्थित करने, भीड़भाड़ पर अंकुश लगाने और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी की ओर से नई अनाज मंडी रेवाड़ी के लिए 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक का गांववार (Village-wise) साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है।

Advertisement

मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दिन पर मंडी पहुंचने वाले किसानों की फसलों की तुलाई और खरीद को प्राथमिकता दी जाएगी। अव्यवस्था से बचने के लिए किसान अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके लाएं ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके और अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

 गांवों का खरीद शेड्यूल (12 से 17 अक्टूबर 2026)

1. सोमवार (12 अक्टूबर):
गढ्ढी, बोलनी, कापड़ीवास, जीतपुरा इस्तमुरार, खलियावास, निखरी, रालियावास, चिल्हड़, धनौरा, भूरथल ठेठर, भटसाना, जैतपुर शेखपुर, गोकलपुर (कुंभावास), बुड़ाना, बुड़ानी, रामगढ़, तुर्कियावास और कंवाली।
2. मंगलवार (13 अक्टूबर):
लोधाना, पिथनावास, हांसाका, मसानी, फदनी, फिदेड़ी, ततारपुर खालसा, अलावलपुर (धारूहेड़ा), गोपालपुर उर्फ प्राणपुरा, बासदूदा, ऊंचा, कोलाना, नांगल जमापुर, मंदोला और खंडोड़ा।
3. बुधवार (14 अक्टूबर):
बीकानेर, लिसाना, गांगायचा अहीर, गांगायचा जाट, जोनावास, डूंगरवास, रोजका, रसगण, मुंडिया खेड़ा, खिज़ुरी, मोलावास, कान्हावास, फतेहपुरी, श्योराज माजरा, खलीलपुर, कालाका, मांडेया, देहलावास, गुलाबपुरा और जाडरा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंRewari Mandi Schedule: 12 से 17 अक्टूबर तक गांववार फसल खरीद

4. गुरुवार (15 अक्टूबर):
मोहनपुरा, खरसानकी, जैतड़ावास, गढ़ी अलावलपुर, महेश्वरी, घटाल महनियावास, ओकेड़ा, सुंदरोज, ढाणी सुंदरोज, बाढ़ सुंदरोज, खोरी, शाहबाजपुर इस्तमुरार, शेखपुर शिकारपुर, किशनगढ़, चांदावास, बूढ़पुर, गिंदोखर, लाखनौर, बोडिया कमालपुर और अहरौद।
5. शुक्रवार (16 अक्टूबर):
संगवाड़ी, भूड़ला, गुरदास माजरा, कोनसीवास, काठूवास, बिठवाना, कमालपुर, गुजरीवास, भंवाड़ी, जलियावास, करनावास, देवलावास, ढालियावास, चांदपुर, गुज्जीवास, छुरियावास, निगानियावास, रामपुरा, डालियाकी, नैनसुखपुरा, बिहारीपुर, शाहबाजपुर और पदेयावास।
6. शनिवार (17 अक्टूबर):
डोहकी, मुंडलिया, डाबड़ी, नयागांव, सहारनवास, लाधुवास अहीर, खड़गवास, बंगड़वा, भिठेड़ा, नैचाना, बालावास जाट, चिमनावास, टांकड़ी, सुल्खा, जाट सायरवास, टहना, मस्तापुर, शादीपुर, राजावास, नूरपुर, रायपुर, खेड़ा मुरार और पनवाड़।

 

ये भी पढ़ेंकिसानों की समस्याएं को लेकर रेवाड़ी अनाज मंडी पहुंचे इनेलो नेता, चेयरमैन से मिले

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp