Monday, 12 October 2026

किसानों की समस्याएं को लेकर रेवाड़ी अनाज मंडी पहुंचे इनेलो नेता, चेयरमैन से मिले

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी। अनाज मंडी में किसानों को फसल बेचने में आ रही परेशानियों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से मुलाकात…


किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो ने मार्केट कमेटी चेयरमैन से की मुलाकात
किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो ने मार्केट कमेटी चेयरमैन से की मुलाकात
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। अनाज मंडी में किसानों को फसल बेचने में आ रही परेशानियों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल यादव की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने मंडी में आ रही समस्याओं से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। किसानों ने बताया कि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए रात 10 बजे से ही लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके अलावा, पिछले साल सरकार की ओर से घोषित भावांतर योजना की राशि भी कई किसानों के बैंक खातों में नहीं पहुंची है।

Advertisement
किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो ने मार्केट कमेटी चेयरमैन से की मुलाकात
किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो ने मार्केट कमेटी चेयरमैन से की मुलाकात

किसानों की समस्याएं सुनने के बाद इनेलो प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन अनिल सैनी और सचिव नरेंद्र यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के सामने किसानों और मंडी में आने वाले लोगों को हो रही परेशानियों को रखा और उनका जल्द समाधान करने की मांग की। इनेलो प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडी में आने वाले किसानों और अन्य लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना जरूरी है। पार्टी किसानों और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर प्रदेश लेबर सेल अध्यक्ष राजवीर चहल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संपत राम डहीनवाल, महिला जिला अध्यक्ष कमला शर्मा, हल्का अध्यक्ष सुमेर बणीपुर, हल्का अध्यक्ष वरुण गांधी, ललित टिकला, सुरेंद्र ढाकिया, कैप्टन विजय सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ से कैप्टन रतन सिंह यादव, सतीश सुरखपुर, सोनू सैनी, रमेश यादव, मीर सिंह मोहमदपुर, विजय सिंह फौजी, जसबीर सिवाच, राजेंद्र आसियाकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंRewari Mandi Schedule: 12 से 17 अक्टूबर तक गांववार फसल खरीद

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp