Saturday, 10 October 2026

रेवाड़ी के सरकारी स्कूल में बनेगी अटल टिंकरिंग लैब, लगेगा सोलर पैनल

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में अटल टिंकरिंग लैब और 10 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत अरामको इंडिया…


अरामको इंडिया और इंडिया स्टेम फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय परिसर का दौरा कर प्रस्तावित अटल टिंकरिंग लैब के कमरे और सौर पैनल लगाने के लिए छत का निरीक्षण किया
अरामको इंडिया और इंडिया स्टेम फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय परिसर का दौरा कर प्रस्तावित अटल टिंकरिंग लैब के कमरे और सौर पैनल लगाने के लिए छत का निरीक्षण किया
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में अटल टिंकरिंग लैब और 10 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत अरामको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और इंडिया स्टेम फाउंडेशन के सहयोग से पूरा किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव के प्रयासों से शुरू होने जा रही इस पहल से विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में व्यावहारिक शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

Advertisement

9 अक्टूबर को अरामको इंडिया और इंडिया स्टेम फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय परिसर का दौरा कर प्रस्तावित अटल टिंकरिंग लैब के कमरे और सौर पैनल लगाने के लिए छत का निरीक्षण किया। अरामको इंडिया की ओर से सब्यसाची दासमहोपात्रा, वाइस प्रेसिडेंट, पब्लिक अफेयर्स और रजत कुमार, मैनेजर, पब्लिक अफेयर्स पहुंचे। वहीं, इंडिया स्टेम फाउंडेशन से आशी गुप्ता और विनोद शारदा मौजूद रहे। प्राचार्य विनोद यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान रश्मि शर्मा, राजेश यादव, जितेंद्र दखोरा और शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ भी उपस्थित रहे।

अरामको इंडिया और इंडिया स्टेम फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय परिसर का दौरा कर प्रस्तावित अटल टिंकरिंग लैब के कमरे और सौर पैनल लगाने के लिए छत का निरीक्षण किया
अरामको इंडिया और इंडिया स्टेम फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय परिसर का दौरा कर प्रस्तावित अटल टिंकरिंग लैब के कमरे और सौर पैनल लगाने के लिए छत का निरीक्षण किया

निरीक्षण के बाद दोनों परियोजनाओं की स्थापना, जरूरी उपकरणों, कार्ययोजना और शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर चर्चा की गई। अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) की व्यावहारिक जानकारी देने के लिए 3D प्रिंटर, रोबोटिक्स किट, सेंसर और अन्य आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने की योजना है। इससे विद्यार्थी अपने विचारों को मॉडल और प्रोटोटाइप के रूप में विकसित कर सकेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में कब बनेगा CHC, तीन साल में तीन बार घोषणा फिर भी इंतजार क्यों ?

प्राचार्य विनोद यादव ने सहयोगी संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। मनोज वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षा में प्रयोग और नवाचार की अहम भूमिका है। अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देगी, जबकि सौर ऊर्जा पैनल बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, दोनों परियोजनाओं को जल्द स्थापित करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी: आज किन गांवों के किसान बेच सकते बाजरा, पढ़ें शेड्यूल

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp