
रेवाड़ी (Best E News) गांव कंवाली स्थित शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। उत्सव में जिले के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, रागनी और स्किट सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आठ प्रस्तुतियों को राज्य स्तरीय आयोजन के लिए चयनित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला सांस्कृतिक उत्सव समन्वयक एवं डीएमएस अशोक नामवाल के प्रभार में, वरिष्ठ साहित्यकार एवं खंड शिक्षा अधिकारी खोल सत्यवीर नाहड़िया के मार्गदर्शन तथा हरियाणा ऑफिसर्स एसोसिएशन रेवाड़ी के जिला प्रधान एवं प्राचार्य अनिल यादव की अध्यक्षता में किया गया। समापन समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया मुख्य अतिथि रहे। डीपीसी समग्र शिक्षा संतोष तंवर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। डिप्टी डीईओ राजेंद्र यादव और अरविंद यादव तथा बीईओ डॉ. दुष्यंत यादव भी मौजूद रहे। रोहतक से प्राचार्य जोगिंदर ढाका और उनके सहयोगियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
ये भी पढ़ेंहरियाणा के इन शहरों के बाहर बनेंगे रिंग रोड और बाईपास, नायब सैनी ने किया ऐलान
इन विद्यालयों ने हासिल किया प्रथम स्थान
15 अक्टूबर को ग्रुप-ए (कक्षा 5वीं से 8वीं) की प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य समूह में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, लोक नृत्य एकल में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाबुआ, बावल, रागनी एकल में राजकीय माध्यमिक विद्यालय लुहाना, खोल तथा स्किट समूह में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
16 अक्टूबर को ग्रुप-बी (कक्षा 9वीं से 12वीं) की प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य समूह, लोक नृत्य एकल और रागनी एकल में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास, जाटूसाना ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्किट समूह में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल प्रथम रहा। इन सभी विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
ये भी पढ़ेंहरियाणा में दिसंबर तक आएगा AI PPP 2.0 वर्जन: डॉ. सतीश खोला

प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए शिक्षा विभाग ने विषय विशेषज्ञों का निर्णायक मंडल नियुक्त किया था। इसमें प्रकाश मलिक, पूजा, रुबिया भारती, सलीम, संदीप, हीतू शर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, कार्तिक, वीरेंद्र सिंह, सतीश मस्तान, डॉ. अंकुर खेर और मदन डागर शामिल रहे। अतिथियों ने निर्णायक मंडल के निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन की सराहना की।
प्राचार्य अनिल यादव ने सभी अतिथियों और निर्णायकों का पगड़ी व फूलमालाओं से स्वागत किया। जिला समन्वयक अशोक नामवाल ने आयोजन में सहयोग देने वाले अधिकारियों, प्राचार्यों, निर्णायकों, मंच संचालकों, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। प्रेस सचिव मनोज वशिष्ठ ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को हरियाणवी लोक संस्कृति, रागनी, लोक नृत्य और देशभक्ति की परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण, धन्यवाद ज्ञापन, वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
ये भी पढ़ेंबावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साबन पुल के पास पकड़ी 50 गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप
