शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

IGU मीरपुर में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, जानिए कौना सा मॉडल बना टॉपर

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) मीरपुर के भौतिकी विभाग और बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) प्रकोष्ठ की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान पोस्टर…

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान पोस्टर प्रस्तुति एवं नवाचारी वैज्ञानिक मॉडलों की एक दिवसीय अंतर-विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान पोस्टर प्रस्तुति एवं नवाचारी वैज्ञानिक मॉडलों की एक दिवसीय अंतर-विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) मीरपुर के भौतिकी विभाग और बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) प्रकोष्ठ की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान पोस्टर प्रस्तुति एवं नवाचारी वैज्ञानिक मॉडलों की एक दिवसीय अंतर-विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का प्रदर्शन किया।

Advertisement
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान पोस्टर प्रस्तुति एवं नवाचारी वैज्ञानिक मॉडलों की एक दिवसीय अंतर-विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान पोस्टर प्रस्तुति एवं नवाचारी वैज्ञानिक मॉडलों की एक दिवसीय अंतर-विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने आयोजन समिति, शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस तरह के आयोजन छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक प्रतिभा को मंच देने के साथ अनुसंधान तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा के इन शहरों के बाहर बनेंगे रिंग रोड और बाईपास, नायब सैनी ने किया ऐलान

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान पोस्टर प्रस्तुति एवं नवाचारी वैज्ञानिक मॉडलों की एक दिवसीय अंतर-विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान पोस्टर प्रस्तुति एवं नवाचारी वैज्ञानिक मॉडलों की एक दिवसीय अंतर-विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई

कार्यक्रम का उद्घाटन कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने किया। उन्होंने डॉ. कलाम से हुई अपनी मुलाकात के अनुभव साझा करते हुए उनके सरल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व का उल्लेख किया। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनील कुमार ने भी रामेश्वरम स्थित डॉ. कलाम के निवास से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए और विद्यार्थियों को उनकी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला में 61 टीमों ने विज्ञान पोस्टर और 10 टीमों ने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में प्रो. सतिंदर बल गुप्ता, प्रो. रश्मि पुंडीर और सतीश कुमार शामिल रहे। पोस्टर प्रस्तुति में ‘इलेक्ट्रोमॉर्फिक कंप्यूटिंग: मस्तिष्क से प्रेरित संगणना’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वैज्ञानिक मॉडल श्रेणी में ‘कार्बन-नकारात्मक धुआंरहित चूल्हा’ पहले स्थान पर रहा।

ये भी पढ़ेंहरियाणा में दिसंबर तक आएगा AI PPP 2.0 वर्जन: डॉ. सतीश खोला

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान पोस्टर प्रस्तुति एवं नवाचारी वैज्ञानिक मॉडलों की एक दिवसीय अंतर-विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान पोस्टर प्रस्तुति एवं नवाचारी वैज्ञानिक मॉडलों की एक दिवसीय अंतर-विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई

समापन सत्र की अध्यक्षता छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. करण सिंह ने की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार और स्मृति-चिह्न प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कविता यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन, निर्णायक मंडल, आयोजन समिति और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, प्राध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp